बिजौलिया। श्याम विजय
थाना क्षेत्र में अशोक लीलेंड के सामने नेशनल हाईवे-27 पर मारुति शोरूम के पास स्थित एक फैक्ट्री में बीती रात अज्ञात चोर ने विद्युत कनेक्शन के केबल वायर चोरी कर लिए। चोरी की वारदात में फैक्ट्री मालिक को करीब 70-80 हजार रुपए का नुकसान होने की बात सामने आई है।
फैक्ट्री मालिक योगेश कुमार धाकड़ पुत्र छीतरलाल धाकड़ निवासी माजी साहब का खेड़ा ने बिजौलिया थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय फैक्ट्री में लगे केबल मशीन के तार काटकर चोरी कर लिए। चोर ने मशीन को भी नुकसान पहुंचाया।
पूरी वारदात फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक व्यक्ति फैक्ट्री परिसर में वायर काटता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना के बाद फैक्ट्री मालिक ने पुलिस को रिपोर्ट देकर आरोपी की पहचान कर कार्रवाई करने तथा चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Continue With Google