बिजौलिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प यात्रा अभियान’ का आज मांडलगढ़ विधानसभा में भव्य शुभारंभ हुआ। मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल के मुख्य आतिथ्य एवं नेतृत्व में बिजौलिया स्थित श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर से सेवा संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर से प्रारंभ होकर वाराणसी तक जाने वाली इस सेवा संकल्प यात्रा के माध्यम से सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जा रहा है। यात्रा के दौरान युवा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न सामाजिक सरोकारों एवं सेवा गतिविधियों में सहभागिता की जा रही है।
इस अवसर पर विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता की प्रेरणादायी यात्रा है। सेवा संकल्प यात्रा युवाओं और कार्यकर्ताओं को समाजसेवा तथा राष्ट्रसेवा के कार्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
यात्रा के दौरान विधायक गोपाल खंडेलवाल ने गौशाला पहुंचकर गौसेवा की तथा गायों को चारा खिलाया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौसेवा सेवा और करुणा का महत्वपूर्ण प्रतीक है। जनसेवा के साथ जीव सेवा का भाव समाज में संवेदनशीलता और सेवा संस्कार को मजबूत करता है।
विधायक गोपाल खंडेलवाल ने युवाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से सेवा पखवाड़े के दौरान अधिक से अधिक जनसेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुमार बंजारा, वरिष्ठ भाजपा नेता गोवर्धन वैष्णव, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा, बिजौलिया नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि मानव तिवारी, मांडलगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय डांगी, मंडल संयोजक अनिल कुमार खटीक, सह-संयोजक पंकज विजय, पीयूष सोनी, पवन ब्रह्मभट्ट, हेमंत जोशी सहित नगरपालिका के नवनिर्वाचित पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प के साथ मांडलगढ़ विधानसभा में ‘सेवा संकल्प यात्रा’ का शुभारंभ जनसेवा की भावना को नई ऊर्जा प्रदान करने वाला रहा।
राजस्थान
सेवा से राष्ट्रनिर्माण तक: विधायक गोपाल खंडेलवाल के नेतृत्व में बिजौलिया में ‘सेवा संकल्प यात्रा’ का भव्य शुभारंभ
बिजौलिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प यात्रा अभियान’ का आज मांडलगढ़ विधानसभा में...
September 30, 2026 12:02 PM
1 min read
4 views
1/1
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google