भीलवाड़ा। पंचायत आम चुनाव 2026 की तैयारियों में भीलवाड़ा जिला पूरी तरह से जुट चुका है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, जिले की 16 पंचायत समितियों में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य के साथ-साथ सरपंच एवं उपसरपंच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा।जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, 25 फरवरी 2026 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के आधार पर जिले में कुल 14,37,322 मतदाता हैं। जिले भर में 1741 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
चुनाव का दो चरणों में आयोजन
पहला चरण: पहले चरण में बिजौलियां, जहाजपुर, खजूरी, कोटड़ी, मांडलगढ़, बनेड़ा, करेड़ा, मांडल और सुवाणा पंचायत समितियों में मतदान होगा। इन 9 पंचायत समितियों में कुल 1110 मतदान केंद्र हैं, जहां 8,91,353 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
- बिजौलियां: 78 केंद्र, 59,443 मतदाता
- जहाजपुर: 107 केंद्र, 92,682 मतदाता
- खजूरी: 87 केंद्र, 67,575 मतदाता
- कोटड़ी: 164 केंद्र, 1,38,814 मतदाता
- मांडलगढ़: 120 केंद्र, 1,02,375 मतदाता
- बनेड़ा: 108 केंद्र, 91,228 मतदाता
- करेड़ा: 102 केंद्र, 94,544 मतदाता
- मांडल: 127 केंद्र, 1,05,616 मतदाता
- सुवाणा: 217 केंद्र, 1,39,076 मतदाता
दूसरा चरण: दूसरे चरण में फुलियाकलां, रायपुर, सहाड़ा, शाहपुरा, आसीन्द, हुरड़ा और शम्भूगढ़ पंचायत समितियों में मतदान होगा। इन 7 पंचायत समितियों में कुल 631 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 5,45,969 मतदाता मतदान करेंगे।
- फुलियाकलां: 97 केंद्र, 73,672 मतदाता
- रायपुर: 97 केंद्र, 84,410 मतदाता
- सहाड़ा: 112 केंद्र, 96,424 मतदाता
- शाहपुरा: 81 केंद्र, 67,760 मतदाता
- आसीन्द: 82 केंद्र, 76,223 मतदाता
- हुरड़ा: 87 केंद्र, 78,277 मतदाता
- शम्भूगढ़: 75 केंद्र, 69,203 मतदाता
इन दोनों चरणों को मिलाकर, जिले की 16 पंचायत समितियों में 1741 मतदान केंद्रों पर कुल 14,37,322 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
Continue With Google