हेला समाज ने सफाई कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया में अनुभव नियमों में छूट की मांग की

बिजौलिया, श्याम विजयअखिल भारतीय हेला समाज राजस्थान प्रदेश ने मंगलवार को एक ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि सफाई कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया में परंपरागत रूप से सफाई कार्य करने वाले हेला समाज के अभ्यर्थियों को शामिल किया जाए और अनुभव संबंधी नियमों में राहत दी जाए।ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि हेला समाज के लोग पीढ़ी-दर-पीढ़ी सफाई कार्य से जुड़े हुए हैं। वे ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर और शहरों में नगरीय निकायों और निजी संस्थानों में सफाई का कार्य करते हैं। समाज के कई परिवारों की आजीविका इसी कार्य पर निर्भर है।समाज प्रतिनिधियों ने चिंता व्यक्त की कि वर्तमान भर्ती प्रक्रिया में अनुभव प्रमाण पत्र को लेकर कई अभ्यर्थियों को परेशानी हो रही है। नगरीय निकायों में सफाई कार्य करने वाले कुछ लोगों के अनुभव प्रमाण पत्र जारी नहीं होने से आवेदन में समस्या आ रही है। वहीं, ग्राम पंचायत स्तर पर सफाई कार्य करने वाले अभ्यर्थियों के पास नगरीय निकाय का अनुभव प्रमाण पत्र नहीं होने से वे भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं।प्रतिनिधियों ने मांग की कि परंपरागत रूप से सफाई कार्य करने वाले हेला समाज के अभ्यर्थियों के अनुभव को मान्यता देते हुए भर्ती में प्राथमिकता दी जाए तथा अनुभव संबंधी पात्रता में आवश्यक छूट प्रदान की जाए।

ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि: सलमा, शबाना, शौकत , असलम,रसीद ,नदीम ,रेसमा,फरजाना हसीना बानू, शाहसाव ,हमीर ,जमीद,जन्नत, अनिता,राजू ,निशार ,जैसमीन,सद्दाम,सिकंदर ,जावेद ,हमीद ,अकब ओर अन्य समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे