बिजौलियां। श्याम विजय
डॉ. देवेंद्र मेवाड़ा की जन्मजयंती के उपलक्ष्य में डॉ. देवेंद्र मेवाड़ा मेमोरियल संस्थान की ओर से भारत विकास परिषद के तत्वावधान में केशुविलास प्राइमरी स्कूल में जरूरतमंद बच्चों को जूते, मोजे, पाठ्यपुस्तक सामग्री, फल और बिस्किट वितरित किए गए।
संस्थान के एडवोकेट चंद्रशेखर मेवाड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष डॉ. डी.एस. मेहर, भारत विकास परिषद शाखा सचिव वेदप्रकाश तिवाड़ी, मुकेश धनोपिया और अंकित तिवाड़ी ने डॉ. देवेंद्र मेवाड़ा के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। साथ ही युवाओं से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम में डॉ. डी.एस. मेहर, एसीबीओ कन्हैयालाल शर्मा, वेदप्रकाश तिवाड़ी, मुकेश धनोपिया, ओम मेड़तिया, अंकित तिवाड़ी, अंकिता मेवाड़ा, धर्मचंद कुमावत, गोपाल सोनी, निलेश नलवाया, किशन त्रिपाठी, बबलू मेवाड़ा, महेंद्र पंवार, जितेंद्र गहलोत, कान्हा यादव, मुकेश नायक और निलेश चितौड़ा सहित भारत विकास परिषद शाखा एवं संस्थान के सदस्य उपस्थित रहे।
एडवोकेट चंद्रशेखर मेवाड़ा ने बताया कि संस्थान की ओर से स्वर्गीय डॉ. देवेंद्र मेवाड़ा की पुण्यतिथि पर पिछले 12 वर्षों से प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है।
भीलवाड़ा
डॉ. देवेंद्र मेवाड़ा की जयंती पर जरूरतमंद बच्चों को वितरित की शैक्षणिक सामग्री
October 09, 2026 01:03 PM
1 min read
4 views
1/2
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google