संपादकीय नीति (Editorial Policy)
राजस्थान फोकस का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुंचाना है। हम समाचारों को उपलब्ध तथ्यों और विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर प्रकाशित करने का प्रयास करते हैं।
हम किसी राजनीतिक दल, संस्था या व्यक्ति के पक्ष या विपक्ष में पूर्वाग्रहपूर्ण पत्रकारिता का समर्थन नहीं करते। आरोपों से जुड़ी खबरों में संबंधित पक्ष का पक्ष रखने का प्रयास किया जाता है।
सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं को आवश्यक सत्यापन के बाद ही समाचार के रूप में प्रकाशित किया जाता है। प्रकाशित खबर में तथ्यात्मक त्रुटि पाए जाने पर आवश्यक सुधार किया जाएगा।
अपराध, दुर्घटना, नाबालिगों और अन्य संवेदनशील मामलों की रिपोर्टिंग में गोपनीयता एवं मानवीय संवेदनशीलता का ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन और प्रायोजित सामग्री को समाचार से अलग रखा जाता है। हमारी संपादकीय स्वतंत्रता पर किसी विज्ञापनदाता या बाहरी दबाव का प्रभाव नहीं होना चाहिए।
राजस्थान फोकस का संकल्प है कि पाठकों को सही, संतुलित और जिम्मेदार पत्रकारिता उपलब्ध कराई जाए।
Continue With Google