बिजौलिया। विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत सोमवार को पंचायत समिति कार्यालय बिजौलिया में विशेष शिविर आयोजित किया गया। इसमें अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVNL) की ओर से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के पंजीकृत एवं चयनित लाभार्थियों को इंडक्शन कुकटॉप वितरित किए गए।
कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी सीएल शर्मा ने आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सौर ऊर्जा अपनाने पर जोर दिया।
शिविर में AVVNL के सहायक अभियंता ललित मेवाड़ा ने पीएम सूर्य घर योजना, सब्सिडी प्रक्रिया और रूफटॉप सोलर के लाभों की जानकारी दी। लाभार्थियों को इंडक्शन कुकटॉप देकर धुआं-मुक्त एवं आधुनिक खाना पकाने की तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी आशीष शर्मा सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, लाभार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Continue With Google