मांडलगढ़। श्याम विजय
अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएनएल) के अधिशाषी अभियंता कार्यालय, मांडलगढ़ के नवनिर्मित भवन का मंगलवार को विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
लोकार्पण समारोह में मांडलगढ़, बिजोलिया एवं बिगोद नगर पालिकाओं के चेयरमैन, पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष, विधानसभा संयोजक अनिल पारीक सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता ओ.पी. खठोड़, अधिशाषी अभियंता अर्जुन सिंह मीणा सहित मांडलगढ़, बिजोलिया एवं बिगोद क्षेत्र के सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता भी उपस्थित रहे।
बेहतर कार्य वातावरण के साथ उपभोक्ताओं को मिलेगी सुविधा
नवनिर्मित कार्यालय भवन से विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर एवं व्यवस्थित कार्य वातावरण उपलब्ध होगा। साथ ही कार्यालय में आने वाले विद्युत उपभोक्ताओं को भी अपनी समस्याओं के समाधान एवं विभागीय कार्यों के लिए अधिक सुविधाजनक व्यवस्था मिल सकेगी।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों ने नए भवन को क्षेत्र की विद्युत सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में उपयोगी कदम बताया। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
Continue With Google