खनिज विभाग के नरम रवैये पर भड़के सांसद दामोदर अग्रवाल, कलेक्टर को लगाई फटकार
प्रशासन, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम बनाकर तुरंत कार्रवाई के निर्देश
भीलवाड़ा मूलचन्द पेसवानी
भीलवाड़ा जिले में बेलगाम अवैध बजरी खनन और सड़कों पर दौड़ते मौत के डंपरों को लेकर अब जनप्रतिनिधियों का गुस्सा खुलकर सामने आने लगा है। सांसद दामोदर अग्रवाल ने खनिज विभाग की कार्यशैली पर तीखा हमला बोलते हुए जिला कलेक्टर को फोन पर फटकार लगाई और बजरी माफियाओं के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की।
सांसद अग्रवाल ने साफ कहा कि खनिज विभाग का बजरी माफियाओं के प्रति “नरम रवैया” अब आमजन की जान पर भारी पड़ रहा है। अवैध बजरी खनन और दोहन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने कलेक्टर को निर्देश दिए कि प्रशासन, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम गठित कर अवैध बजरी से जुड़े सभी ट्रैक्टर और डंपरों पर तुरंत शिकंजा कसा जाए।
सांसद ने कहा कि जिले की सड़कों पर अवैध बजरी के ओवरलोड वाहन खुलेआम मौत बनकर दौड़ रहे हैं। इन वाहनों की वजह से पिछले वर्षों में कई परिवार उजड़ चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक कठोर कार्रवाई करने में विफल रहा है। उन्होंने कहा कि “बजरी माफिया सरेआम मौत का तांडव कर रहे हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।”
अग्रवाल ने अवैध बजरी वाहनों की चपेट में आकर जान गंवाने वाले किशन सिंह, उदय सिंह, राकेश धाकड़, किशन हजूरी, भानुप्रताप और नारायण धोबी के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि इन हादसों ने कई घरों के चिराग बुझा दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और अब प्रशासन को केवल कागजी कार्रवाई नहीं, बल्कि जमीनी सख्ती दिखानी होगी।
सांसद ने कलेक्टर से आज ही संयुक्त टीम का गठन कर अवैध बजरी खनन, परिवहन और दोहन में लगी गाड़ियों को जब्त करने तथा दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश देने की मांग की।
भीलवाड़ा
बजरी माफियाओं पर सांसद का वार, कहा- “सड़कों पर मौत का तांडव मचा रहे अवैध डंपर”
खनिज विभाग के नरम रवैये पर भड़के सांसद दामोदर अग्रवाल, कलेक्टर को लगाई फटकारप्रशासन, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम बनाकर तुरंत कार्रवाई के...
May 08, 2026 11:52 AM
1 min read
0 views
1/1
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google