मंदिर गेट सड़क से नीचे होने पर जताई परेशानी, पालिका से सुधार की मांग
बिजोलिया।
नगर में निकलने वाली गणगौर माता की पारंपरिक सवारी से पहले मंदाकिनी मंदिर परिसर को लेकर स्थानीय नागरिकों में चिंता का माहौल है। सवारी का अंतिम कार्यक्रम इसी मंदिर पर होता है, लेकिन हाल ही में हुए सड़क निर्माण के बाद मंदिर का मुख्य द्वार सड़क स्तर से करीब 2 से 3 फीट नीचे हो गया है।
कस्बा निवासी राजेंद्र तंवर ने बताया कि इस स्थिति के चलते सवारी के दौरान मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं, खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऊंचाई के इस अंतर के कारण गिरने या चोट लगने का भी खतरा बना हुआ है।
तंवर ने नगर पालिका से मांग की है कि गणगौर सवारी से पहले ही मंदिर गेट के नीचे हुए स्थान को समतल कर उचित व्यवस्था की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो धार्मिक आयोजन के दौरान अव्यवस्था और दुर्घटना की स्थिति बन सकती है।
Continue With Google