नीलगाय के कारण पलटी बोलेरो, 11 श्रद्धालु सुरक्षित

Share

देर रात कल्याणपुरा के पास हादसा, साँवरिया दर्शन के लिए जा रहे थे सभी

बिजोलिया

टोंक से साँवरिया जी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो कार देर रात हादसे का शिकार हो गई। घटना थाना क्षेत्र के कल्याणपुरा गांव के पास रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार बोलेरो में कुल 11 लोग सवार थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर नीलगाय के सामने आ जाने से चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पलट गई।

हादसे में राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई और सभी सवार सुरक्षित हैं। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सहायता प्रदान की।

घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!