बिजोलिया के झरिया महादेव के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Share

बिजौलिया। छोटी बिजोलिया स्थित झरिया महादेव के जंगल में शनिवार सुबह 22 वर्षीय युवक का पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान महेंद्र पिता गोपाल बलाई के रूप में हुई है।

एएसआई दल्ला राम और हैड कांस्टेबल जुगराज ने बताया की महेंद्र शुक्रवार सुबह अपनी बहन को बिजौलिया छोड़ने आया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की और शुक्रवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

शनिवार सुबह जंगल में बकरी चराने गए एक युवक ने पेड़ से शव लटका देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल के पास मृतक की बाइक मिली, जबकि मोबाइल और चाबी शव के नीचे मिले।

मृतक के भाई लोकेश ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भीलवाड़ा से फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस के अनुसार मृतक सेकेंड ईयर का छात्र था। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!