बिजोलिया में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 37 प्रकरणों का हुआ निस्तारण

Share

बिजोलिया। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भीलवाड़ा के निर्देशानुसार शनिवार को न्यायालय परिसर बिजोलिया में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम तालुका विधिक सेवा समिति बिजोलिया की अध्यक्ष एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री सबा परवीन कागज़ी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के कुल 37 प्रकरणों का आपसी सहमति से निस्तारण किया गया। इनमें एनआई एक्ट के 10, फौजदारी के 12, मु.फो. के 5, सिविल का 1 तथा बैंक एवं बिजली विभाग से संबंधित 9 प्रकरण शामिल रहे। इन प्रकरणों में करीब 40 लाख रुपए के मामलों का निराकरण किया गया।

कार्यक्रम में तहसीलदार ललित कुमार डीडवानिया, रीडर गोपेश कुमार शर्मा, निजी सहायक हिमांशु उपाध्याय, कनिष्ठ लिपिक नरेश धाकड़, पीएलवी राम बाबू माथुर, सुनीता नायक, अजय सिंह मीणा, लेखराज मीणा सहित बार एसोसिएशन के कई अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

इसके अलावा एसबीआई शाखा प्रबंधक गोपाल लखारा सहित बैंक एवं विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। लोक अदालत में पक्षकारों को आपसी समझाइश के माध्यम से त्वरित एवं सुलभ न्याय प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!