बिजोलिया। ।एलपीजी गैस तथा पेट्रोल-डीजल की कथित कमी को लेकर फैल रही अफवाहों और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए मंगलवार को थाना परिसर में थानाप्रभारी स्वागत पांड्या की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आमजन को जागरूक करते हुए स्पष्ट संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या जमाखोरी-कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

थानाधिकारी स्वागत पांड्या ने कहा कि पैनिक फैलाने वाली झूठी सूचनाओं पर नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में तुरंत कानूनी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत पुलिस को सूचना दें।
बैठक में आगामी हनुमान जयंती को लेकर भी चर्चा हुई। विभिन्न स्थानों पर होने वाले आयोजनों को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया।
इस दौरान सदस्य अनिल टांक ने शक्करगढ़ चौराहे के पास बढ़ती नशाखोरी पर चिंता जताई। थानाधिकारी ने इस पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया। वहीं वेदप्रकाश तिवारी ने चंबल परियोजना से पेयजल आपूर्ति में कटौती से जुड़ी अफवाहों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इससे आमजन में अनावश्यक भय का माहौल बन रहा है।
थानाधिकारी ने लोगों से घरों को सूना न छोड़ने, किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से करवाने और सतर्क रहने की अपील की। बैठक में रमेश गुरुजी, राजेंद्र तंवर, देवेंद्र लखारा, तुलसी रिजवानी, सौकत अली सहित कई नागरिक मौजूद रहे।












Leave a Reply