EXCLUSIVE: कोटा-बड़ोदरा के बीच सेमी डीलक्स बस सेवा 1 अप्रैल से शुरू , बिजोलिया से बड़ोदरा तक सीधी कनेक्टिविटी

Share

कोटा, बूंदी, बिजोलिया, चित्तौड़, उदयपुर होते हुए अहमदाबाद-बड़ोदरा तक सीधी कनेक्टिविटी; यात्रियों और कोचिंग छात्रों को राहत

📍 कोटा/बूंदी।

लंबे समय से प्रतीक्षित कोटा से बड़ोदरा के बीच सीधी बस सेवा 1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होने जा रही है। यह सेवा बूंदी डिपो द्वारा संचालित की जाएगी और सेमी डीलक्स श्रेणी की होगी।

इस बस सेवा से कोटा, बूंदी, बिजोलिया, चित्तौड़, उदयपुर, अहमदाबाद और बड़ोदरा के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। खासतौर पर कोचिंग छात्रों और गुजरात आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यह सेवा काफी उपयोगी साबित होगी।

(कोटा से बड़ोदरा)

बस प्रतिदिन दोपहर 3:10 बजे कोटा के जवाहर नगर कोचिंग क्षेत्र से प्रारंभ होकर शाम 4:00 बजे नयापुरा बस स्टैंड से रवाना होगी।

बूंदी: 5:10 बजे शाम बिजोलिया: 6:15 बजे शाम चित्तौड़गढ़: 8:30 बजे रात उदयपुर: 11:30 बजे रात अहमदाबाद: सुबह 5:30 बजे बड़ोदरा: सुबह 7:30 बजे

(बड़ोदरा से कोटा)

बड़ोदरा: शाम 4:00 बजे अहमदाबाद: 6:45 बजे शाम उदयपुर: 11:30 बजे रात चित्तौड़गढ़: 2:30 बजे रात बिजोलिया: सुबह 5:30 बजे बूंदी: सुबह 6:30 बजे कोटा: सुबह 7:30 बजे

बस सेवा के लिए ऑनलाइन रिजर्वेशन और सीट बुकिंग 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगी।

वर्तमान में कोटा और बूंदी संभाग से गुजरात के लिए कोई सीधी सरकारी बस सेवा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में यह नई सेवा क्षेत्र के यात्रियों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।

बूंदी डिपो के मुख्य प्रबंधक घनश्याम गौड़ ने बताया कि यह सुपरफास्ट सेमी डीलक्स सेवा यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक सफर प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!