25 मार्च को भीलवाड़ा जिले में शाम की पेयजल आपूर्ति रहेगी प्रभावित

Share

भीलवाड़ा। चम्बल-भीलवाड़ा पेयजल परियोजना के तहत जिले में होने वाली जल आपूर्ति 25 मार्च को आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। जानकारी के अनुसार, एवीवीएनएल द्वारा 132 केवी जीएसएस बरोली (रावतभाटा) पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।

अधिशाषी अभियंता ने बताया कि इस कार्य के चलते 25 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इसके कारण डब्ल्यूटीपी आरोली से जल आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसका असर भीलवाड़ा शहर सहित पूरे जिले में शाम की पेयजल सप्लाई पर पड़ेगा। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे पूर्व में ही पानी का आवश्यक भंडारण कर लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!