होली स्नेह मिलन में भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन, गौ सेवा पर रहेगा विशेष फोकस

Share

बिजोलिया। भारत विकास परिषद शाखा द्वारा श्री बनी के बालाजी परिसर में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम के साथ नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता के साथ सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया और नई टीम को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

समारोह में प्रांतीय चुनाव अधिकारी दिनेश शारदा एवं संगठन महामंत्री शिवम मानसिंहका की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम के साथ दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस दौरान शाखा के विगत वर्षों के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए किए गए सामाजिक कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही आगामी योजनाओं पर चर्चा करते हुए गौ सेवा को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया।

सर्वसम्मति से गठित नई कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में डॉ. दुर्गाशंकर मेहर, अध्यक्ष के रूप में डॉ. नानालाल धाकड़, सचिव के रूप में वेदप्रकाश तिवारी, कोषाध्यक्ष के रूप में नवीन धनोपिया तथा महिला संयोजक के रूप में सुधा लसोड़ को जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए परिषद की गतिविधियों को और सशक्त बनाने पर बल दिया। संचालन मनोज गोधा ने किया तथा अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर विधायक गोपाल खंडेलवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा सहित कई गणमान्य नागरिक एवं परिषद के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!