बिजोलिया में अमन-चैन की दुआओं के साथ मनाई गई ईद-उल-फितर

Share

छोटी मस्जिद से ईदगाह तक जुटे मुस्लिम समाज के लोग, नमाज के बाद दी एक-दूसरे को मुबारकबाद

बिजोलिया

कस्बे में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोग छोटी मस्जिद के पास एकत्रित होकर ईदगाह पहुंचे, जहां सामूहिक रूप से ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई।

नमाज की अदा छोटी मस्जिद के पेश इमाम केसर रजा साहब द्वारा करवाई गई, साथ ही उन्होंने ईद का खुतबा भी पेश किया। नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने विश्व शांति, देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की।

इस मौके पर सभी लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। साथ ही समाज के लोगों ने घर-घर जाकर ईद की शुभकामनाएं भी दीं, जिससे पूरे कस्बे में भाईचारे और सौहार्द का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!