बिजोलिया ।
क्षेत्र के प्रसिद्ध जोगणिया माता शक्तिपीठ में चैत्र नवरात्र का शुभारंभ गुरुवार को विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के साथ ध्वजारोहण कर किया गया। नवरात्र के प्रथम दिन ही मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर नजर आया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

नवरात्र स्थापना के उपरांत माता रानी की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। ‘जय माता दी’ के गगनभेदी जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा और श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर पूजा-अर्चना करते नजर आए।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सुरेश धाकड़ भी मौजूद रहे। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संस्थान की सराहना की और कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बेहतर प्रबंधन किया गया है।
इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने बताया कि नवरात्र पर्व के दौरान प्रतिदिन विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
कार्यक्रम में मेंड़केश्वर महादेव के महंत नंदकिशोर दास, महंत यति महाराज, महंत बालक दास सहित कई संत-महात्मा उपस्थित रहे। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों में उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया, तहसीलदार गोपाल जीनगर, उप तहसीलदार विष्णु यादव, थाना अधिकारी कमलचंद मीणा, वनपाल रामनारायण सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
इसके अलावा संस्थान से जुड़े प्रेमचंद धाकड़, कुणाल व्यास, कन्हैयालाल मेवाड़ा, सूरजमल गुर्जर, सरपंच राजकुमार सेन, बख्तावर सिंह, प्रभुलाल धाकड़, मदन गोपाल चेची, शंभूलाल, सीताराम धाकड़, लक्ष्मण धाकड़, बालू सुथार, रूपलाल धाकड़, मुकेश आमेटा, कमल गुर्जर, शांतिलाल धाकड़, लेखाकार धनराज छीपा, व्यवस्थापक शंकरलाल धाबाई, महेंद्र सोलंकी, बरदा गुर्जर सहित कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।












Leave a Reply