मांडलगढ़ । राज्य सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 178 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची जारी होने के बाद विभिन्न जिलों और उपखंडों में प्रशासनिक बदलाव हुए हैं।
तबादला आदेशों के अनुसार मांडलगढ़ की नई उपखंड अधिकारी (एसडीएम) सुश्री स्वाति होंगी। उन्हें झुंझुनूं से मांडलगढ़ पदस्थापित किया गया है। वहीं, वर्तमान उपखंड अधिकारी मनमोहन शर्मा का तबादला कर उन्हें उपायुक्त, नगर निगम जयपुर लगाया गया है।
इसी क्रम में बिजौलिया उपखंड अधिकारी अमित कुमार चौधरी का तबादला धौलपुर कर दिया गया है। उनके स्थान पर फिलहाल किसी अधिकारी की नियुक्ति नहीं होने से बिजौलिया एसडीएम का पद रिक्त हो गया है।
प्रदेश स्तर पर हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली में तेजी लाने और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।











Leave a Reply