राजस्थान-मध्यप्रदेश बॉर्डर पर खाई में गिरी लोक परिवहन बस, चीख-पुकार के बीच चला राहत अभियान, 32 घायल

Share

भीलवाड़ा । जिले के बिजोलिया स्थित कांस्या क्षेत्र में राजस्थान-मध्यप्रदेश बॉर्डर पर रविवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बिजोलिया से सिंगोली की ओर जा रही यात्रियों से भरी लोक परिवहन बस अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बस में सवार करीब 32 यात्री घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार दुर्घटना रविवार दोपहर करीब 2 बजे हुई। बस के खाई में गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को तत्काल मध्यप्रदेश के सिंगोली स्थित अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बस के अचानक अनियंत्रित होने से हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कई यात्रियों को गंभीर चोटें आने की भी सूचना है।

चूंकि हादसा मध्यप्रदेश सीमा क्षेत्र में हुआ, इसलिए सिंगोली थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के साथ बस की तकनीकी स्थिति और चालक से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है। घाट में बस गिरने की कांस्या चौकी प्रभारी नरेश सुखवाल की सूचना पर राजस्थान की चौकी से कांस्टेबल रणजीत, नरेन्द्र ने मोके पर पहुंचकर घायलो को अपनी निजी कार से एमपी सिंगोली अस्पताल पहुंचाया व सिंगोली प्रशासन का सहयोग किया !

ये हुए घायल

देवीलाल पुत्र गणेश निवासी सोडीजर, मांगीबाई पत्नी देवीलाल निवासी सोडीजर, नफीस पुत्र कमरुद्दीन निवासी शाहपुरा, अफसाना पत्नी इम्तियाज निवासी भीलवाड़ा, निधि पुत्री मनीष निवासी उदयपुर, कृष्णा पुत्र प्रहलाद निवासी बड़ी, विकास पुत्र राजू निवासी भीलवाड़ा, शकुंतला पत्नी नवल निवासी सिंगोली, शारदा पत्नी सूरज निवासी रावतभाटा, पिंकी पत्नी गोविंद निवासी रामनगर, कैलाश पुत्र गोपाल निवासी पटियाल, गोपाल पुत्र लक्ष्मीनारायण निवासी पटियाल, भावना पत्नी राहुल निवासी सिंगोली, धर्मराज पुत्र भेरूलाल निवासी अजमेर, सोनू पुत्र संजय निवासी हमीरगढ़, गोपाल पुत्र पूसा निवासी सरगांव, जमनाबाई पत्नी भागचंद निवासी अजमेर, नेहा कुंवर पत्नी समंदर निवासी भीलवाड़ा, गीताबाई पत्नी भंवर निवासी भीलवाड़ा, रेशमा पत्नी बाबू निवासी भीलवाड़ा, कांशीराम पुत्र तुलसीराम निवासी डूंगरिया, सुरेश पुत्र भागचंद निवासी अजमेर, गीता पत्नी पपूलाल, प्रेमबाई पत्नी हजारीलाल निवासी गणेशपुरा, मोहनलाल पुत्र कालूराम निवासी रावतभाटा, छोटीबाई पत्नी मोहनलाल निवासी रावतभाटा, इंदरमल पुत्र सोमराज निवासी रामपुरा, अरमान पुत्र पीरू निवासी भीलवाड़ा, कलाबाई पत्नी मांगीलाल निवासी धाकड़ी, रोड़मल पुत्र मांगीलाल निवासी बोलाई, माया पत्नी महेन्द्र निवासी भीलवाड़ा एवं मांगीबाई पत्नी बद्रीलाल निवासी सिंगोली घायल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!