छुट्टी का फायदा उठाकर स्कूल में चोरी, मिड डे मील की 2 गैस टंकियां ले गए चोर

Share

गोपालपुरा विद्यालय के रसोई कक्ष के ताले तोड़े, खाली सिलेंडर छोड़कर फरार

बिजौलियां। क्षेत्र के गोपालपुरा स्थित विद्यालय में अज्ञात चोरों ने छुट्टी का फायदा उठाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर रसोई घर के दो कमरों के ताले तोड़कर मिड डे मील के लिए रखी दो भरी हुई गैस टंकियां चुरा ले गए।

संस्था प्रधान कमलेश कुमार भील ने बताया कि विद्यालय 29 मार्च को रविवार और सोमवार को प्रधानाचार्य के अधिकृत अवकाश के चलते बंद था। सोमवार रात करीब 8:30 बजे शिक्षक शंभूलाल कुम्हार एक पूर्व छात्र के साथ निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें लेने विद्यालय पहुंचे, जहां रसोई कक्ष का ताला टूटा हुआ मिला।

उन्होंने तुरंत स्थानीय शिक्षक को बुलाकर निरीक्षण किया तो पता चला कि चार में से दो भरी गैस टंकियां गायब हैं, जबकि खाली टंकियां वहीं छोड़ दी गईं। जिस सरिये से ताला तोड़ा गया, उसे भी चोर मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। एक अन्य कमरे का ताला भी टूटा मिला, लेकिन वहां से कोई सामान चोरी नहीं हुआ।

सूचना मिलते ही प्रधानाचार्य कमलेश कुमार भील मौके पर पहुंचे और पुलिस में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रथम दृष्टया यह मामला गैस टंकियां चोरी करने का ही प्रतीत हो रहा है, क्योंकि अन्य कोई सामान नहीं ले जाया गया।

उल्लेखनीय है कि विद्यालय भवन आबादी से दूर स्थित है। नए सत्र की शुरुआत को देखते हुए मिड डे मील के लिए गैस टंकियां पहले से भरवाकर रखी गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!