Bijoliya । थाना क्षेत्र के राणाजी का गुढ़ा गांव में एक महिला को भेजे गए आपत्तिजनक संदेश को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते लाठी-पत्थर चलने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करते हुए दोनों पक्षों के कुल 9 लोगों को शांति भंग के आरोप में हिरासत में लिया।
कांस्या चौकी प्रभारी नरेश सुखवाल ने बताया की घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए झगड़े में शामिल लोगों को पकड़कर थाने लाया।
प्रथम पक्ष से महेंद्र (32), उकारलाल (38), राजुलाल (37), कमलेश (35) और सुनील (21) निवासी राणाजी का गुड़ा को हिरासत में लिया गया। वहीं दूसरे पक्ष से राजेश बैरागी (27), मोनू बैरागी (26), विनोद बैरागी (20) और आशीष बैरागी (24) को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के हस्तक्षेप के बाद गांव में स्थिति सामान्य हो गई। फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए आगे की जांच जारी है।












Leave a Reply