पहले दिन विभिन्न सत्रों में कार्यपद्धति व संगठन पर दिए गए मार्गदर्शन, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित
डाबी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत भाजपा डाबी मंडल का प्रशिक्षण वर्ग वर्ष 2026 के शुक्रवार को प्रथम दिवस प्रारंभ हुआ।
मंडल प्रवक्ता राकेश शर्मा ने बताया कि उद्घाटन सत्र में जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा ने संबोधित किया। द्वितीय सत्र में जिला महामंत्री योगेन्द्र श्रृंगी ने कार्यपद्धति पर मार्गदर्शन दिया। तृतीय सत्र में गौरव शर्मा, चतुर्थ सत्र में अरविंद गर्ग तथा पांचवें सत्र में जिला प्रभारी गोपाल कुमावत मुख्य वक्ता रहे।

प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश मंत्री राधेश्याम बैरागी, एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री राजेश रायपुरिया, जिला संयोजक राधेश्याम गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष शिवराज बेंस, जिला मंत्री प्रभुलाल भील, मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण सोलंकी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा मंडल प्रतिनिधि गजराज सिंह हाड़ा, सरपंच नेवालाल गुर्जर, पूर्व सरपंच दुर्गालाल मीणा, पंचायत समिति सदस्य राजूलाल भील, सहकारी समिति अध्यक्ष नारायण सिंह हाड़ा, मंडल महामंत्री रमेश धाकड़, प्रकाश बंजारा, संजय मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
प्रशिक्षण वर्ग के दौरान संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।












Leave a Reply